यूरिन से ब्लड आना इन खतरनाक बीमारियों का संकेत, तुरंत करा लें इलाज

Medical Mike Desk : अगर आपके यूरिन से ब्लड आ रहा है तो इस परेशानी को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि ये कई बीमारियों का कारण हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, पेशाब से खून आने का मतलब है कि आपको यूरिन इंफेक्शन हो गया है। ये किडनी में पथरी से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर आपको ये समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए। यूरिन से ब्लड आना कोई अच्छी बात नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो आप डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

डॉक्टरों के मुताबिक, एक रिसर्च की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि यूरिन से ब्लड का आना और तीन से ज्यादा दिनों तक इस समस्या का बने रहना कैंसर तक का संकेत हो सकता है। खासतौर पर ये प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती सिम्पटम्स हो सकते हैं। ऐसे में इनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर पुरुषों को इस लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

पथरी का कॉमन लक्षण

नेफ्रोलॉजिस्ट बताते हैं कि यूरिन से ब्लड आना पथरी का एक कॉमन लक्षण है। ये परेशानियां महिलाओं और पुरुष दोनों में देखी जाती हैं। आमतौर पर 40 साल से अधिक उम्र में ये समस्या होती है, लेकिन आजकल कम उम्र में भी लोग इसका शिकार हो रहे हैं। गलत खानपान की वजह से किडनी या फिर पित्त की थैली में पथरी हो सकती है।

यूरिन इंफेक्शन

यूरिन से ब्लड आना यूरिन इंफेक्शन का भी संकेत होता है। अगर एक या दो दिन से ज्यादा समय तक ऐसी परेशानी बनी हुई है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। यूरिन इंफेक्शन को हल्के में न लें। ये परेशानी धीरे-धीरे किडनी तक पहुंच जाती है। यूरिन से ब्लड आना यह भी दर्शाता है कि किडनी में कोई गंभीर इंफेक्शन हो गया है।

यह भी देखें

प्रोस्टेट ग्लैंड का बढ़ना

कई मामलों में प्रोस्टेट ग्लैंड का बढ़ने के कारण भी यूरिन से ब्लड आ जाता है। ये परेशानी केवल पुरुषों के साथ ही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोस्टेट ग्लैंड केवल पुरुषों में ही होता है। अगर यूरिन से ब्लड आ रहा है और कोई दूसरा इंफेक्शन नहीं है तो प्रोस्टेट ग्लैंड की जांच जरूर करा लें।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *