दही के साथ प्याज या आम न खाएं, वरना पता भी नहीं चलेगा और स्किन पर हो जाएंगे सफेद दाग

Medical Mike Desk : दही पेट के लिए काफी अच्छा होता है लेकिन इसे गलत तरीके से खाने और इन चीजों के साथ खाने से सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह आपकी हेल्थ को भी खराब कर सकता है। जैसा कि आपको पता है खराब फूड कॉम्बिनेशन सेहत को बर्बाद कर सकता है। डेयरी प्रोडक्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है लेकिन डेयरी प्रोडक्ट और कुछ फूड आइटम बिल्कुल बेमेल होती है।

दही के साथ भूल से भी आम न खाएं

आपने कई बार देखा होगा कि गर्मियों में ताजी दही में आम या दूसरे फल काटकर मिलाकर खाते हैं। यह हेल्थ के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। इंडियन खाने में दही का अपना एक खास महत्व है। जैसे- पराठों, मीठी लस्सी, रायता इन सभी चीजें दही के बिना अधूरी होती है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है जिनके साथ दही खाया जाए तो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

आम और दही

आम एक मौसमी फल है जो गर्मियों के दौरान भारत में लोकप्रिय है। आम को फलों का राजा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और आयरन होता है। साथ ही इसमें ढेर सारे फाइबर होते है। जब इसे दही के साथ मिलाया जाता है, तो यह शरीर में ठंड और गर्मी का बैलेंस बिगाड़ कर सकता है, जिससे स्किन से संबंधित दिक्कतें और शरीर में टॉक्सिन का फ्लो बढ़ सकता है।ऐसा इसलिए है क्योंकि आम एक गर्म फल है और दही ठंडा होता है।

दूध दही साथ में कभी नहीं खाना चाहिए

दूध और दही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इसलिए इन दोनों को मिलाने से एसिडिटी, ब्लोटिंग और हार्टबर्न भी हो सकता है। जब भी इन दोनों को साथ खाया जाता है तो आपने ध्यान दिया होगा कि पेट खराब होना, एसिडिटी, सूजन और गैस जैसे पाचन संबंधी दिक्कतें शुरू होती है।

दही और प्याज

जब दही और प्याज एक साथ खाया जाता है तो ये एलर्जी, गैस, एसिडिटी और यहां तक कि उल्टी का कारण भी बनता है। कारण यह है कि दही में ठंडक होती है, जबकि प्याज इसके विपरीत होता है। नतीजतन, इन दोनों खाने वाली चीजों को साथ में खाने से हमारी हेल्थ को भारी नुकसान पहुंचता है।

ऑयली खाने के साथ दही एकदम नहीं खाना चाहिए

क्या हम सभी घी वाले पराठे के साथ ढेर सारा मखन और दही खाना पसंद करते हैं? आपको वक्त रहते इस आदत को छोड़ देना चाहिए क्योंकि ऑयली खाने के साथ दही ठीक से कभी भी नहीं पचता है। आपको दिनभर आलस महसूस होगा।

यह भी देखें

मछली और दही साथ में नहीं खाना चाहिए

दही के साथ मछली इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि मछली में होता है काफी ज्यादा प्रोटीन और दही में भी होता है प्रोटीन। एक साथ इतनी ज्यादा प्रोटीन पचाने में शरीर को काफी ज्यादा दिक्कत होती है।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *