इंसानों को पालतू जानवरों से खतरा ! फैल सकता है ‘बर्ड फ्लू’, इन लक्षणों के बारे में जरूर जान लें

Medical Mike Desk : बर्ड फ्लू एक ऐसा फ्लू है जो न केवल पशु-पक्षियों को अपनी चपेट में ले रहा है, बल्कि इंसानों के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहा जाता है। चूंकी कई लोग अपने घरों में पालतू जानवरों को पालते हैं। इसलिए बर्ड फ्लू अब इंसानों के लिए चिंता का सबब बन गया है। कनाडा में एक पालतू कुत्ते की बर्ड फ्लू के कारण मौत हो गई। कुत्ते की मौत ने स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि पेट डॉग्स अक्सर इंसानों के करीब रहते हैं और उनके कॉन्टैक्ट में आते हैं।

ये पेट डॉग कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक जंगली हंस को खाने के बाद बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गया था। बर्ड फ्लू से हालत बिगड़ने के बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया। कैनेडियन फूड इंस्पेक्शन एजेंसी ने कहा कि एक ऑटोप्सी से मालूम चला है कि कुत्ते के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर बुरा असर पड़ा था। कनाडा में देखा गया ऐसा ये पहला मामला है। वैज्ञानिक साक्ष्य यह बताते हैं कि घरेलू पालतू जानवरों से एवियन इन्फ्लूएंजा का खतरा वैसे तो मामूली है। हालांकि इसे हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है।

इंसानों को पालतू जानवरों से बर्ड फ्लू का खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्ते के मालिकों को बर्ड फ्लू के खतरे के बीच समुद्र तट के पास टहलते वक्त अपने पेट एनिमल्स पर कड़ी नजर रखने की चेतावनी दी थी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा कि उन्हें यह देखकर बिल्कुल आश्चर्य नहीं हुआ कि बर्ड फ्लू का वायरस कुत्ते ने खुद अपने अंदर लिया था।

यह भी देखें

इस वायरस ने पिछले दो सालों में दुनिया के कई देशों में लाखों पक्षियों का सफाया किया है और सिर्फ पक्षी ही नहीं, कई जानवरों को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है जिनमें ऊदबिलाव, सील, हार्बर पोर्पस और लोमड़ी आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं कि बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के बाद इंसानों में कौन-कौन से लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *