पेट नहीं, आंतों में चिपकते हैं कीड़े, चूस लेंगे खून का कतरा-कतरा – AIIMS

Medical Mike Desk : पेट में कीड़े होने को लोग आम समस्या मानते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि ये कीड़े पेट में नहीं, आंतों में होते हैं। तो शायद आपका दिमाग चकरा जाएगा। लेकिन ये तो अभी शुरुआत है, क्योंकि एम्स की डॉक्टर के मुताबिक, ये छोटे-छोटे कीड़े शरीर का सारा खून चूस सकते हैं।

आंत में कीड़े होने के लक्षण? 

दिल्ली एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि अगर आपकी आंतों के अंदर कीड़े हो गए हैं तो शरीर में कुछ बदलाव दिखने लगते हैं। जिसमें शरीर में खाना ना लगना, पेट फूलना, खाते ही पॉटी करना, उल्टी, कुपोषण आदि शामिल हैं। डॉक्टर के मुताबिक, आंत के जिस हिस्से में इंटेस्टाइनल वॉर्म यानी कीड़े चिपके होते हैं, वहां से ब्लीडिंग होती रहती है। जिसके कारण बॉडी में खून की कमी हो जाती है और त्वचा पीली पड़ने लगती है। आंत में होने वाले कीड़ों का प्रकार होता है। सीडीसी कहता है कि हुकवॉर्म इंफेक्शन होने के कारण प्रोटीन की कमी होना एक गंभीर लक्षण है। जिसकी वजह से व्यक्ति का वजन अचानक घटने लगता है।

यह भी देखें

एम्स की डॉक्टर ने बताया कि शरीर में खाना ना लगने के कई कारण होते हैं, जिसमें पेट में कीड़े होना भी शामिल है। इनकी वजह से आंतों के अंदर खाद्य पदार्थों से पोषण नहीं खींचा जाता। पेट के कीड़े निकालने की देसी दवा के रूप में पपीते के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इन्हें कच्चा खाकर या शहद में मिलाकर कीड़े मारने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इसे प्रमाणित करने वाली कोई रिसर्च मौजूद नहीं है।

यह भी देखें

एम्स डॉक्टर के मुताबिक, साफ-सफाई का ध्यान ना रखने, खाना बनाते या खाते हुए सफाई का ध्यान ना रखना, हाथों की ढंग से सफाई ना करने की वजह से आंत में कीड़े हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *