दीघा घाट से कंगन घाट तक बेहतर इंतजाम ..किया गया छठ घाटों का निरीक्षण

पटना, उप महापौर रेशमी कुमारी एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। दीघा घाट से लेकर कंगन घाट तक स्टीमर के द्वारा सभी घाटों के वास्तु स्थिति एवं नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में नासरीगंज, शिवा घाट, पाटलीपुल घाट, जेपी पूर्वी घाट, दीघा घाट, राजा पुरपुल घाट, बांसघाट, कलेक्ट्रेट-महेंद्रू घाट, कालीघाट, एनआइटी घाट, गायघाट सहित कंगनघाट तक निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि सभी गंगा घाट तैयार हो चुके है। बैरिकेडिंग कर दी गई है। उप महापौर एवं सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट-महेंद्रू और दीघा घाट की तैयारी की सराहना की तथा निर्देश दिया कि यहां व्रतियों को आने की बेहतर व्यवस्था की जाए। दोनों स्थानों पर बेहतर घाट के कारण व्रति आना चाहेंगे। सभी घाट तैयार कर लिए गए हैं। घाटों के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दीघा, कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट पर समतल पानी है। बालू वाले घाट यहां व्रतियों के ज्यादा संख्या में आने की संभावना को देखते हुए विशेष रूप से व्यवस्था की जा रही है। माननीय सदस्य डा. आशीष कुमार सिन्हा, इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, मनोज कुूमार उर्फ मुन्ना जायसवाल, विनोद कुमार एवं कावेरी देवी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *