अब होगा डबल मुनाफा ऐसे करे बटेर पालन…                       Dr. Manmohan kumar

MEDICAL MIKE DESK:बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय पटना के असिस्टेंट प्रो.Dr. Manmohan kumarने कहा कि बटेर पालन किसानों के लिए एक बेहतरीन व्यवसाय है। यह एक ऐसा पक्षी है जिसे लोग इसके मांस में मिलने वाले पोषक तत्व और स्वाद के कारण पसंद करते हैं।अपने आमदनी को बढ़ाने के लिए किसान नई-नई तरकीब अजमा रहे हैं।भारत एक कृषि प्रधान देश है। लेकिन अब किसान खेती बाड़ी के अलावा अन्य कृषि से जुड़े काम कर रहे हैं। जिससे उन्हें अधिक मुनाफा हो। मुर्गी पालन के बाद किसानों को एक नया विकल्प मिल गया है जो है बटेर पालन ।

बेटर ऐसा पक्षी है जो ज्यादा ऊपर तक उड़ नहीं पाता। लोग इसके मांस में मिलने वाले पोषक तत्व स्वाद के कारण अधिक पसंद करते हैं। मुर्गी पालन के बाद बटेर पालन (Bater palan) भी ट्रेंड कर रहा है। आप भी अगर कृषि कार्य से जुड़कर कुछ करना चाहते हैं तो बटेर पालन कर सकते हैं। सरकार ने बटेर की लुप्त होती संख्या को देखते हुए इसके संरक्षण के लिए बटेर का शिकार वन्य जीवन संरक्षण कानून, 1972 के तहत प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन यह प्रतिबंध 2014 से हटा ली गई है।

कैसे करें बटेर पालन

अगर आप बटेर पालन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ज्यादा झंझट नहीं होगी। क्योंकि भारत की जलवायु बटेर पालन के लिए उपयुक्त मानी जाती है। जैसे आप मुर्गी और बत्तख पालन करते हैं ठीक उसी तरह बटेर पालन भी कर सकते हैं। इसमें ना ही ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है और नहीं ज्यादा खर्चे की आप चाहे तो किसी प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण लेकर बटेर पालन शुरू कर सकते हैं। बटेर के लोग होते संख्या को देखते हुए सरकार ने बटेर पालन के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। तो अगर आप बटेर पालन करना चाहते हैं तो इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके लिए आपको बटेरों के रहने की व्यवस्था और उनके चारे की व्यवस्था करनी होगी। अगर आप यह  व्यवस्था कर लेते हैं तो आप बहुत ही आराम से यह काम शुरू कर सकते हैं।

बटेरके लिए आवास प्रबंधन की ब्यवस्था

बटेर को ठीक देशी मुर्गे की तरह भी पाला जा सकता है। ध्यान रहे कि जहां भी बटेरों के रहने की व्यवस्था कर रहे हैं। वहां पर उनके चरने और घूमने की अच्छी जगह हो। इसके साथ ही रोशनी और बिजली की भी उपयुक्त व्यवस्था होनी चाहिए बटेर पालन आप ग्रामीण क्षेत्रों में भी आसानी से कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बटेर के आवास के आसपास हरे पेड़ पौधे होता कि उन्हें चरने में आसानी हो।

आहार प्रबंधन की ब्यवस्था

जो दाना या चारा आप मुर्गियों के लिए इस्तेमाल करते हैं। वह बटेर को भी दे सकते हैं। एक वयस्क बटेर को प्रतिदिन 25 से 30 ग्राम आहार देना उपयुक्त होता है। बटेर को किसी विशेष आहार कीआवश्यकता नहीं होती है। अगर आप कुछ विशेष आहार के रूप में देना चाहते हैं तो प्रशिक्षण केंद्र से या किसी विशेषज्ञ से राय लेकर ही बटेर के आहार में बदलाव करें।

बटेर की उन्नत नस्लें

– पूरी दुनिया में लगभग बटेर के 18 नस्लें उपलब्ध हैं। जिसमें सबसे ज्यादा जापानी बटेर बेहतर माना जाता है। हमारे देश में ज्यादातर जापानी बटेर हो का ही पालन किया जाता है।

– दूसरी नस्ल व्हाइट बेस्टेड है जो एक भारतीय प्रजाति का ब्रायलर बटेर है। यह नस्ल भी अच्छी मांस के लिए उपयुक्त होती है।

– अगर आप अधिक अंडे देने वाली बटेर की तलाश कर रहे हैं तो ब्रिटिश रेंज, इंग्लिश व्हाइट, मंचूरियन गोलन फिरौन और टक्सेडो का पालन कर सकते हैं। आप अपने उत्पादन उद्देश्य के अनुसार किसी भी नस्ल का चयन कर सकते हैं।

बटेर पालन में आने वाले खर्च

बटेर पालन के लिए आपको बहुत ज्यादा लागत की जरूरत नहीं पड़ती है। आप अपने मुताबिक कम चूजे लेकर भी यह काम शुरू कर सकते हैं। उसके बाद आप अपनी आमदनी के अनुसार चूसे बढ़ा सकते हैं।

बटेर पालन के लाभ

बटेर पालन में मुर्गी पालन से लागत कम आती है। 45 से 50 दिनों में ही बाजार में बिकने के लिए तैयार हो जाते है।लगभग 45 दिनों में अंडे भी देने लगते हैं। एक साल में बटेर 280 से 290 अंडे देती है। इन्हें रहने के लिए बहुत कम जगह की आवश्यकता होती है। बटेर पक्षी का मांस और अंडे बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। जो किसान पशुपालन करते है और इसके अलावा किसी और चीझ का पालन कर अपनी आय बढाना चाहते है, उनके लिए बटेर पालन रोजगार के साथ आय का अच्छा विकल्प है।

बटेर पालन व्यवसाय में लगभग एक चूजे की कीमत 10 रुपए होती है। 40-45 दिन पालने के बाद इसकी वजन 200-300 ग्राम हो जाती है। जिसका कीमत बाजार में 40-50 रूपए मिल जाती है। यदि आप बटेर पालन अच्छे से और लगन से करें तो इस बिजनेस से आप बेहतर लाभ कमा सकते हैं।

बटेर पालन एक ऐसा ऐसा व्यवसाय है जिसमें मेहनत से ज्यादा मुनाफा मिलता है क्योंकि इसे पालने के लिए मेहनत की तो कोई खास जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन बटेर के औषधि गुण और स्वादिष्ट मान के कारण ऐसे लोग खाना बेहद पसंद करते हैं।

इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

सन्नी प्रियदर्शी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *