होम्योपैथ में है एलर्जी का परमानेन्ट इलाज-                      Dr. S. Chandra…

Desk: शहर के जाने माने डॉक्टर Dr. S. Chandraने कहा कि अगर आपको सुबह उठते ही छींक होने लगती है या फिर संतरा या अंगुर खाने से एलर्जी होती है और धूल के कारण आपको छीक की समस्या उतपन्न होती है तो घबराए नही इसका होम्योपैथ मे बेहतर और परमानेन्ट इलाज संभव है।

एलर्जी के कई प्रकार होते है इसमें राइनाइटिस, एक प्रकार की एलर्जी है जो कि हमारे आस-पास रहने वाले एलर्जेन (Allergens) के कारण होती है। ये एलर्जेन फूल-पौधे, धूल, पराग और यहां तक कि हवा और पालतू जानवर भी हो सकते हैं। इनके अंदर रहने वाले डस्ट माइट्स इम्यून सिस्टम को ट्रिगर करते हैं और इम्यून सिस्टम इन्हें दुश्मन समझ कर हमला कर देता है। इसी कारण से आपको कई प्रकार के लक्षण महसूस हो सकते हैं।

एलर्जी क्या होता है ?

नाक हमारी शारीरिक क्रियाओं में एक महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। यह सांस के साथ शरीर में प्रवेश करने वाले धूल कणों और हानिकारक पदार्थों को राकती है। लेकिन जब यह पदार्थ किसी तरह से शरीर के अंदर प्रवेश करने में सफल होते हैं, तो हमारा प्रति‍रक्षा तंत्र इनके प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करता है, जो एलर्जी के रूप में सामने आता है। नाक में होने वाली एलर्जी को एलर्जिक राइनाइटिस कहते हैं।

एलर्जी राइनाइटिस होने का कारण

एलर्जी राइनाइटिस के कारण कई हो सकते हैं। जैसे सबसे पहले कि चीजों में छिपे डस्ट माइट्स। ये कहीं भी हो सकते हैं, जैसे तकिए और बेड में छिपी धूल से, डोरमेट से, पालतू जानवरों से, पेड़-पौधों से, तापमान बदलने से, मौसम में अचानक बदलाव से।

एलर्जी राइनाइटिस के लक्षण

एलर्जी राइनाइटिस में कई प्रकार के लक्षण महसूस हो सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि इम्यून सिस्टमकमजोर होने पर यह समस्या आपको परेशान कर सकती है। एसे में आपको एसी सम

  1. बार-बार छींक हो सकती है।
  2. नाक से पानी आ सकता है।
  3. आंखें लाल हो सकती हैं और आंखों से भी पानी आ सकता है।
  4. हल्के बुखार की समस्या हो सकती है।

कितना खतरनाक है एलर्जी

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *