क्या आप भी रोज ले रहे हैं मल्टीविटामिन ? इससे क्या हो सकता है जानें

Medical Mike Desk : अपनी बॉडी में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए कई लोग मल्टीविटामिन दवाओं का यूज करते हैं, लेकिन क्या इनका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है तो लोग मल्टीविटामिन दवाओं का सेवन शुरू कर देते हैं। कुछ मामलों में डॉक्टर की सलाह के बिना भी ऐसा किया जाता है, मल्टीविटामिन को लेने की आदत ऐसी पड़ जाती है कि लोग महीनों तक इनको खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। क्या मल्टीविटामिन लेने के केवल फायदे ही हैं, या कुछ नुकसान भी हैं। एक रिसर्च के बारे में जानते हैं कि जिसमें मल्टीविटामिन को बढ़ती उम्र में लेने के फायदों के बारे में बताया गया है।

रिसर्च में पाया गया है कि बढ़ती उम्र में मल्टीविटामिन की दवाएं कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं। ये व्यक्ति कि मेमोरी को अच्छा रखती हैं और मेमोरी लॉस होने से रोकती हैं। ये याददाश्त को प्रभावित करने वाली बीमारी जैसे अल्जाइमर से सुरक्षा करती हैं। हालांकि ये बीमारी को पूरी तरह से काबू नहीं कर पाती, लेकिन लक्षणों को गंभीर होने से काफी हद तक बचा सकती हैं।

4 हजार लोगों पर की गई स्टडी

डॉक्टर के मुताबिक, रिसर्च में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की जांच की गई। इसमें 55 साल से अधिक उम्र वाले चार हजार लोगों पर रिसर्च की गई। इनको दो साल तक रोज मल्टीविटामिन दिए गए थे। अध्ययन में पता चला कि मल्टीविटामिन लेने वालों में मेमोरो लॉस को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। विटामिन बी की मदद से मेमोरी को काफी फायदा मिलता है। ये बोन्स की भी मजबूत रखने में मदद करते हैं। हालांकि ये अल्जाइमर या डिमेंशिया से पूरी तरह बचाव नहीं कर सकती हैं।

यह भी देखें

ज्यादा डोज नुकसानदायक हो सकती है

डॉक्टर बताते हैं कि मल्टीविटामिन फायदा तो करते हैं, लेकिन इनको हमेशा डॉक्टर की सलाह के हिसाब से ही लेना चाहिए। इनकी ओवरडोज शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इनसे किडनी और पेट संबंधित कई बीमारियों के होने का रिस्क रहता है। साथ ही ये शरीर में सूजन भी पैदा कर सकती है।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *