सावधान ! विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, वरना बिगड़ सकती है तबियत

Medical Mike Desk : विटामिन बी12 की कमी कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसकी वजह से ओवरऑल हेल्थ प्रभावित हो सकती है। इसलिए कभी भी इस विटामिन की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विटामिन्स का हमारे शरीर के लिए काफी अहम रोल होता है। किसी भी विटामिन की कमी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसी तरह विटामिन बी12 की कमीभी कई तरह की समस्याएं कर सकती है। कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका खामियाजा उनकी बॉडी का उठाना पड़ सकता है। विटामिन B12 की कमी होने से क्या होता है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

विटामिन B12 की कमी होने पर क्या होता है

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से मेमोरी कमजोर हो सकती है। चूंकि विटामिन बी 12 कॉग्नेटिव हेल्थ से जुड़ा है, इसलिए मेमोरी लॉस की प्रॉब्लम हो सकती है। अगर आपके पैरों में अक्सर झुनझुनी चढ़ती है तो समझ जाइए कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी है। इससे परेशानी हो सकती है। इससे चलने में भी परेशानी हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी से इम्यून सिस्टम पेट में हेल्दी सेल्स पर अटैक करती है और पेट के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। कई रिसर्च के मुताबिक, विटामिन बी12 की कमी से गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

इस विटामिन की कमी से नर्व्स भी डैमेज हो सकती है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित आंखों की तरफ जाने वाली ऑप्टिक नर्व्स होती है। जिसकी वजह से आंखों की रोशनी तक कम हो सकती है। इसलिए समय पर आंखों का टेस्ट जरूरी होता है। विटामिन बी12 का कम होना स्पाइना बिफिडा और एनेस्थली की आशंका को बढ़ा देता है। ये जन्म दोष होते हैं। हालांकि, इसके पीछे जीन जिम्मेदार होते हैं। विटामिन बी12 इसका खतरा कम कर सकता है।

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

विटामिन बी12 की कमी होने पर बॉडी में ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन के लिए पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं होता, जिसकी वजह से कमजोरी होने लगती है और थकान लगने लगती है। इस विटामिन की कमी से स्किन पाला होने लगती है। विटामिन बी12 कम हो तो सिरदर्द की समस्या होने लगती है। इसके लिए ब्लड टेस्ट करवाना पड़ता है। पेट से जुड़ी समस्याएं दस्त, कब्ज, सूजन विटामिन बी12 की कमी से ही होती है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो बिना किसी कारण ही मूड लो रहता है।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *