डेंगू से लड़ने के लिए भारत को जल्द मिलेगी वैक्सीन, दुनियाभर में हर साल इतने करोड़ लोग पड़ते हैं बीमार

Medical Mike Desk : भारत में इन दिनों गर्मी का सीजन है। इस दौरान तरह-तरह की बीमारी अपना पैर पसार रही है। इसमें कई बीमारियां मच्छरों, वायरस से तो कुछ स्किन इंफेक्शन से जुड़ी हुई है। यह बीमारी शुरुआत में तो बेहद आम से दिखते हैं लेकिन एक टाइम के बाद वह काफी ज्यादा खतरनाक रूप ले लेते हैं। जिससे मरीज की जान भी जा सकती है। डेंगू, मलेरिया भी इन्हीं बीमारी से एक है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, डेंगू वायरस सिर्फ भारत के लिए ही नहीं मुसीबत है यह पुरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। डेंगू एक ऐसी बीमारी है जिससे दुनियाभर के लोग बीमार हो रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इससे मरीजों की मौत भी हो जाती है। सिर्फ भारत में डेंगू से 2.5 लाख लोग बीमार हर साल पड़ते हैं। अब पुणे की फेमस दवा कंपनी ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ डेंगू से लड़ने के लिए देश की पहली वैक्सीन बनाने जा रही है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है डेंगू वैक्सीन का तीसरा ट्रायल

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के बुलावे पर दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और पैनेसिया बायोटेक ने कहा किया डेंगू के खिलाफ वैक्सीन के तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल्स के लिए आवेदन किया गया है। भारतीय निर्माताओं द्वारा विकसित टेट्रावेलेंट डेंगू वैक्सी न कैंडीडेट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है। वहीं एक सीनियर हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा है कि वयस्कों के लिए डेंगू वैक्सीन का ट्रायल इसी साल अगस्त में शुरू हो जाएगा।

यह भी देखें

डेंगू वायरस के कितने मरीज हो पाते हैं ठीक

आईसीएमआर के मुताबिक डेंगू वायरस से पूरी दुनिया में करोड़ लोग बीमार हो रहे हैं। इनमें से कुछ केस इतने गंभीर हो जाते हैं कि उनकी मृत्यु तक हो जाती है। सिर्फ भारत में डेंगू के वायरस दो से 2.5 लाख हर साल सामने आते हैं। दुनिया कि लगभग आधी आबादी डेंगू वायरस के जोखिम को झेल रही है। दुनियाभर में हर साल 10 से 40 करोड़ लोग डेंगू की बीमारी का शिकार होते हैं। इनमें से 80 फिसदी लोग इलाज से ठीक हो जाते हैं।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *