इन बीमारियों में दवाई की तरह काम करता है ये फल… क्या आपने कभी खाया है ?

Medical Mike Desk : गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में काले जामुन बिकना शुरू हो जाते हैं। इसके फायदे और स्वाद से तो हम सब वाकिफ हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इसका एक भाई भी है। जिसे हम सफेद जामुन के नाम से जानते हैं। बहुत सारे लोगों को इस फल की जानकारी नहीं है लेकिन यकीन मानिए ये सफेद जामुन काफी गुणकारी होते हैं। इसे लोग अलग-अलग नाम से भी जानते हैं। जैसे वैक्स एप्पल, जावा एप्पल और रोज एप्पल। गर्मियों में पाया जाने वाला ये फल हमारे शरीर और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से ये गर्मियों के लिए ये एकदम परफेक्ट है। आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

सफेद जामुन के फायदे

सफेद जामुन में पानी की अच्छी मात्रा होती है और इसमें डाइटरी फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है। इस वजह से ये पाचन समस्याओं से निपटने में मदद करता है। ये पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। आंखों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। दरअसल, सफेद जामुन विटामिन ए से भरपूर होने के कारण आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये उन पर तनाव कम करता है। उन्हें ठंडा और हाइड्रेट रखता है दृष्टि में सुधार करने में मदद करता है। मोतियाबिंद के जोखिम को भी कम करता है।

सफेद जामुन विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है जो एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बहुत सारे स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। सफेद जामुन के सबसे बड़े लाभों में से एक ये है कि ये मधुमेह के रोगियों को खूब फायदा पहुंचाता है। सफेद जामुन ब्लड शुगर लेवल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

यह भी देखें

सफेद जामुन में लगभग 93 फ़ीसदी पानी होता है।गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है। इसलिए इसका इस्तेमाल हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए किया जाता है। सफेद जामुन में कैलोरी कम और फाइबर की उच्च मात्रा होती है जो वजन कम करने मैं आपकी मदद कर सकता है। इसकी उच्च फाइबर सामग्री आपको संतुष्ट महसूस कराने में मदद करती है, जो क्रेविंग को कम करने और ओवर ईटिंग को रोकने में मदद कर सकती हैं। सफेद जामुन विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी है।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *