गर्मियों में खाएं ये ठंडी तासीर वाले मसाले, हाजमा भी रहेगा दुरुस्त

Medical Mike Desk : गर्मियों में हमें हेल्दी रहने के लिए अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में ठंडी चीजों को खूब खाया जाता है। इसमें तरबूज, खरबूज और खीरे जैसे फल और सब्जियां शामिल हैं। ये चीजें पानी से भरपूर होती हैं। ये शरीर को ठंडा रखती है। इसके साथ ही इनसे बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद मिलती है। इस मौसम में तली-भुनी चीजों को खाने से बचा जाता है। क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे आप ठंडी तासीर वाले मसाले भी खा सकते हैं। सब्जी या फिर खानपान चीजों में आप इन ठंडे मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न केवल आपके शरीर को ठंडा रखेंगी बल्कि सेहत को कई अन्य फायदे भी पहुंचाएंगी।

सौंफ

सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रूप में खूब किया जाता है। इसके साथ ही ये पचान को भी दुरुस्त रखती है। खाने के बाद आमतौर से सौंफ को सर्व किया जाता है। ये एक ठंडी तासीर वाला मसाला है। गर्मियों इसे खाने से ठंडक मिलती है। इससे एसिडिटी, मतली और कब्ज से लड़ने में भी मदद मिलती है। ये आंतों की जलन को भी कम करता है।

इलायची

इलायची शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखता है। इसमें कूलिंग गुण होते हैं। इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है। इसे खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। इलायची का इस्तेमाल बहुत से लोग चाय के लिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा खीर और कई अन्य डेजर्ट में इसका इस्तेमाल लोकप्रिय रूप से किया जाता है।

धनिया

धनिया के बीज की तासीर ठंडी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें विटामिन ए, सी और के जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है। ये पाचन से जुड़ी परेशानी को दूर करता है। धनिया शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है।

यह भी देखें

अमचूर

कच्चे आम को सुखाने के बाद अमचूर पाउडर बनाया जाता है। इस मसाले की तासीर ठंडी होती है। ये खाने को खट्टापन देता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। ये गर्मी को मात देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *