अगर डायबिटीज हो तो खूब खा सकते हैं आम ?

Medical Mike Desk : गर्मी का मौसम अपने साथ हम सबके पसंदीदा फल ‘आम’ को लेकर आता है। यह हमारी शुगर क्रेविंग को शांत करता है और गर्मी का मौसम रहने तक हम सभी आमों का सेवन करते रहना चाहते हैं, लेकिन क्या डायबिटिज के रोगी आम खा सकते हैं? क्या आप ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है। आम अपने स्वादिष्ट स्वाद के लिए जाने जाते हैं लेकिन अक्सर लोग इसके पोषक तत्वों से अनजान होते हैं। वे आसानी से उपलब्ध हैं और उनका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आम की न सिर्फ स्मूदी बनाई जा सकती है बल्कि उनका सलाद के रूप में भी सेवन किया जाता है। ये सभी डायबिटीज वाले लोगों के लिए किसी काम का नहीं है।

डायबिटीज रोगियों के लिए आम खाना सेफ है?

आम में ज्यादातर कैलोरी का स्रोत शुगर ही है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक का कारण बन सकता है। आम भी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है। यह इसके ब्लड शुगर के प्रभाव को कम कर सकता है। एक आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स न तो बहुत ज्यादा होता है और न ही बहुत कम। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रेस के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं जो ब्लड शुगर लेवल से संबंधित है। फाइबर उस दर को धीमा कर देता है जिस पर शुगर ब्लड फ्लो में एब्जॉर्ब हो जाती है। इसलिए आम को एक डायबिटिज डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन आम को तभी अपनी डाइट में शामिल करें जब आपके डॉक्टर इसकी इजाजत दें।

डायबिटीज डाइट में आम को कैसे शामिल करें?

यह आप जान गए हैं कि अगर आम का सेवन मध्ययम मात्रा में किया जाता है तो ये फायदेमंद हो सकता है। आम आपके शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है जो डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा है। आपको हमेशा ताजे आमों का सेवन करना चाहिए क्योंकि सूखे आमों की तुलना में इनमें शुगर की मात्रा कम होती है।

यह भी देखें

आम खाने के शानदार फायदे

आम जरूर विटामिन और खनिजों से भरे हुए हैं। अगर इसे अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाए तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। आम पोटेशियम और मैग्नीशियम का बड़ा स्रोत है। ब्लड प्रेशर को कम करने आम मददगार साबित हो सकता है। हार्ट की इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकता है। आपके पाचन तंत्र बेहतर करने में मदद कर सकता है। आम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पोषक तत्व होते हैं। आम को आंखों के लिए हेल्दी माना जाता है। आम में एंटी कैंसर गुण होते हैं।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *