दही में चीनी या नमक ! क्या मिलाना ज्यादा फायदेमंद और क्यों ? जानिए

Medical Mike Desk : भारत में दही के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। सुबह का नाश्ता हो या रात का डिनर लोग हर पहर इस स्वादिष्ट डेयरी प्रोडक्ट को खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे अपने भोजन के साथ मिलाकर तो कुछ लोग पराठे के साथ मिलाकर खाते हैं। दही को खाने के लिए किसी दूसरे फूड आइटम की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि लोग अपने मुंह के स्वाद में इजाफा करने के लिए इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं। कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर तो कुछ लोग नमक मिलाकर खाते हैं। अब सवाल है कि क्या दही में नमक मिलाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है या चीनी?

क्या दही में नमक डालकर खाना चाहिए?

आयुर्वेद की मानें तो दही एसिडिक होता है। इसका सेवन करने से शरीर में कफ और पित्त बढ़ सकता है। हालांकि दही वात को कम करने में मददगार है। अगर आप दही में ज्यादा मात्रा में नमक मिलाते हैं तो इससे पित्त और कफ बढ़ सकता है। नमक एंटी-बैक्टीरियल होता है। यही वजह है कि ये दही में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को मार सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है, उन्हें दही में नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ये उनके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, दही में नमक का सेवन करने से डिमेंशिया, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

दही में नमक किन लोगों को डालना चाहिए?

अगर किसी को दही में मौजूद विटामिन सी की वजह से एसिडिटी की समस्या होती है तो वो दही में थोड़ी मात्रा में नमक मिला सकते हैं। लेकिन ज्यादा नही मिलाना है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीज भी दही में एक चुटकी नमक मिला सकते हैं।

क्या दही में चीनी डालकर खाना चाहिए?

आयुर्वेद के मुताबिक, दही में चीनी मिलाने से दिमाग में ग्लूकोज की सप्लाई बढ़ जाती है और तो और ये एनर्जी लेवल को बढ़ाने और पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। दही और चीनी का कॉम्बिनेशन पेट के लिए हेल्दी माना जाता है। यह पित्त दोष को कम करने का काम करता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करता है। आयुर्वेद दही को मिश्री, चीनी, घी शहद और मूंग दाल के साथ मिलाकर खाने की सलाह देता है। दही में मिश्री और शहद डालकर खाने से पित्त, कफ और वात नियंत्रण में रहते हैं।

यह भी देखें

दही में किन लोगों को चीनी नहीं डालना चाहिए?

जो लोग बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहे हैं उन लोगों को दही में चीनी डालने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे वजन और बढ़ सकता है। दिल के मरीजों और डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी दही में चीनी डालने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *