दिमाग खराब करती है बुरी गट हेल्थ, इन लक्षणों पर रखें नजर, तुरंत साफ करें आंत

Medical Mike Desk : अक्सर लोग पेट खराब होने की शिकायत करते हैं, जिसके लिए पाचन को जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन यह सिर्फ एक कारण है, पेट की दिक्कतों के पीछे खराब गट हेल्थ भी हो सकती है। यह समस्या आपके दिमाग तक हमला कर सकती है।

गट हेल्थ का मतलब क्या है?

आंतों में मौजूद अच्छे-बुरे बैक्टीरिया की स्थिति को गट हेल्थ कहा जाता है। जब इसमें हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं तो गट हेल्थ खराब हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए नुकसानदायक जीवाणुओं को कम करके फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ाना होता है।

गट हेल्थ सही कैसे करें?

गट हेल्थ सही करने के लिए इंफ्लामेशन और हानिकारक बैक्टीरिया पैदा करने वाले फूड्स का सेवन बंद कर दें। इससे आंतों में मौजूद गंदे बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे। इसके साथ लाभदायक प्री-बायोटिक फूड को डाइट में लें। जिससे अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इनके अलावा हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना ना भूलें।

खराब गट हेल्थ के संकेत

डाइटिशियन मनप्रीत के अनुसार, गट हेल्थ बिगड़ने से पेट के साथ दिमाग, स्किन, हॉर्मोन और इम्यून सिस्टम का स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है। जिस वजह से अलग-अलग लक्षण दिख सकते हैं। आइए अनहेल्दी गट से प्रभावित विभिन्न अंगों के लक्षण जानते हैं।

सबसे पहले पेट पर दिखता है ये असर

पेट फूलना, गैस बनना, कब्ज, सीने में जलन, एसिडिटी, डायरिया और पतला मल आना।

दिमाग पर हमला होने के संकेत

डाइटिशियन के मुताबिक, जब गट हेल्थ दिमाग पर हमला करती है तो मेंटल हेल्थ बिगड़ जाती है। जिसकी वजह से ब्रेन फॉग, थकान, चिंता, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स जैसे लक्षणों से जूझना पड़ सकता है।

यह भी देखें

शरीर होता है कमजोर

गट हेल्थ खराब होने से इंफेक्शन से लड़ने की ताकत भी कम हो जाती है। जिसकी वजह से लंबा इंफेक्शन, लंबी एलर्जी, आटोइम्यून डिजीज और लंबे समय तक जकड़न रह सकती है।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *