दूध में कितना होता है कैल्शियम, जो बेजान हड्डियों में भर देता है हद से ज्यादा ताकत

Medical Mike Desk : हमारा शरीर हड्डियों पर टिका होता है। इसी ढांचे से मजबूती और स्थिरता मिलता है। हड्डियों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व कैल्शियम होता है। यह मिनरल कई सारी चीजों में मिलता है, लेकिन दूध में इसकी मात्रा काफी ज्यादा होती है। बॉडी को हर दिन सभी मिनरल की जरूरत होती है। जिसकी मात्रा बचपन से लेकर बुढ़ापे तक बदलती रहती है। यह लेवल पुरुषों और महिलाओं के लिए भी अलग-अलग हो सकता है।

दूध में होता है इतना कैल्शियम

दूध में मौजूद कैल्शियम की मात्रा बताई गई है। रिसर्च के मुताबिक, दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत है। जिसके 100 mL में 110 mg कैल्शियम मिल जाता है। इसके साथ आपको अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं।

एक दिन में कितना कैल्शियम चाहिए?

रिपोर्ट के अनुसार, नौ वर्ष से 18 वर्ष तक हर दिन 1300 mg कैल्शियम की जरूरत होती है। जो कि 19 वर्ष से 50 वर्ष तक 1000 mg रह जाती हैं। वहीं, गर्भवती और स्तनपान करवा रही महिलाओं को इस मात्रा से ज्यादा ये मिनरल चाहिए।

1 लीटर दूध से मिलेगा इतना कैल्शियम

अगर रिसर्च में दी गई जानकारी से गणना की जाए तो एक लीटर दूध के अंदर करीब 1100 mg होता है। जो कि दैनिक जरूरत के आसपास है। हालांकि, इतना दूध एक दिन में पीना काफी मुश्किल काम है। इसलिए कैल्शियम देने वाले अन्य फूड भी खा सकते हैं।

सोयाबीन

आधा कप सोयाबीन में करीब 131 एमजी कैल्शियम होता है। यहहड्डियोंके लिए अच्छा फूड साबित हो सकता है। इस फूड में प्रोटीन भी प्रचुर होता है, जो मसल्स को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

यह भी देखें

खसखस के बीज

हड्डियों के लिए खसखस के बीज काफी लाभदायक हैं। क्योंकि, इनमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। एक चम्मच खसखस के बीज में करीब 127 mg कैल्शियम होता है।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *