अगर शरीर में हो गई खून की कमी तो अधूरी रह सकती है मां बनने की चाहत, जान लें क्या है कनेक्शन

Medical Mike Desk : बच्चे की चाहत हर कपल के मन में होती है। शादी के कुछ समय बाद हर कपल का सबसे बड़ा सपना घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत करना होता है। लेकिन कई बार अनजाने कारणों से इस सपने को पूरा करने में दिक्कत आने लगती है। इनमें कई ऐसे मेडिकल कारण होते हैं, जो महिला या पुरुष में रिप्रोडक्शन संबंधी इश्यूज को पैदा करते हैं। इन्हीं में से एक कारण है महिलाओं के शरीर में खून की कमी होना।

हमारे देश में महिलाओं में खून की कमी होना एक गंभीर समस्या है, जिसके चलते महिलाओं की लाइफ बुरी तरह प्रभावित होती है। कमजोरी, आंखों के नीचे काले घेरे, चक्कर आना, पीरियड्स संबंधी समस्याएं होना, बार-बार बीमार पड़ना इत्यादि ऐसे हेल्थ इश्यूज हैं, जो एनिमिक महिलाओं को लगातार बने रहते हैं। लेकिन शादी के बाद भी यदि किसी महिला के शरीर में खून की कमी हो जाती है तो उसे गर्भ धारण करने में भी समस्या हो सकती है। क्योंकि खून की कमी के कारण एग बनने में भी समस्या होने लगती है।

खून की कमी और प्रेग्नेंसी ना होना?

क्या खून की कमी का गर्भधारण से कोई संबंध है। ये सवाल अक्सर ही उन महिलाओं द्वारा पूछा जाता है, जिन्हें गर्भधारण में समस्या आ रही होती है। तो यहां जान लीजिए किस तरह हीमोग्लोबिन, आयरन और ब्लड की कमी आपके मां बनने के सपने को पूरा होने से रोकती है। शरीर को पोषण देने वाला ब्लड कई अलग-अलग चीजों से मिलकर बना होता है।

रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाओं के अंदर लाखों की संख्या में हीमोग्लोबिन मॉलेक्यूल्स होते हैं और इन्हीं मॉल्येक्यूल्स की मदद से ब्लड शरीर के अंदर मौजूद कोशिकाओं को ऑक्सीजन की सप्लाई कर पाता है। किसी भी कारण से जब ब्लड में रेड सेल्स की कमी हो जाती है तो शरीर में कमजोरी आने लगती है और हेल्थ खराब होने लगती है।

जब खून के अंदर रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है तो इसी स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। एनिमिया के कारण और खासतौर पर रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण कई तरह के डिसऑर्डर्स शरीर के अंदर पनपते हैं। एक शोध में बताया गया है कि जो महिलाएं पर्याप्त मात्रा में आयरन रिच फूड्स का सेवन नहीं करती हैं, उनके शरीर को गर्भ धारण करने के लिए जरूरी एग बनाने में समस्या हो सकती है। यदि एनियमिया के बाद भी किसी महिला की बॉडी सही मात्रा में एग बना पाती है तो इन एग की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है और खराब एग क्वालिटी की समस्या के चलते प्रेग्नेंट होने की संभावना 60 प्रतिशत तक घट जाती है।

यह भी देखें

एनिमिया के कारण क्यों नहीं होता गर्भ धारण?

शरीर में आयरन की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पातीं। रेड ब्लड सेल्स की कमी होने से हीमोग्लोबिना का स्तर घट जाता है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर की अंदरूनी कोशिकाओं और टिश्यूज को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। सही मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने से ओवरीज और यूट्रस की कोशिकाओं को ऑवल्यूशन की प्रक्रिया को हेल्दी रखने में समस्या होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *