डायबिटीज से लेकर जोड़ो के दर्द तक, कई बीमारियों को मात दे सकता है ‘फालसा शरबत’

Medical Mike Desk : फालसा भारत में सबसे आकर्षक और स्वादिष्ट फलों में से एक है। इसे काला करंट भी कहा जाता है। लाल-काले रंग के इस छोटे से फल का टेस्ट खट्टा और मीठा होता है। बाकी फलों की तरह इस फल को खाने के भी कई फायदे हैं। फालसा जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है। इसकी खासियत यह है कि इसे पचाना बहुत आसान होता है। हमारे देश में गर्मियों के महीनों में फालसा लोगों का मनपसंदीदा फल बन जाता है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल टेस्टी जूस और शरबत बनाने के लिए करते हैं। फालसा से एक सुपर रिफ्रेशिंग जूस बनाया जा सकता है। इस मौसम में खुद को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए आप भी इसका जूस घर पर बनाएं। फालसा जूस पीने से आपको कैसे-कैसे फायदे मिल सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए अच्छा

फालसा में बड़ी मात्रा में थ्रेओनीन और मेथिओनाइन पाए जाते हैं, जो अमीनो एसिड हैं। ये दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालकर ब्लड को प्योर करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज को करता है मैनेज

फालसा में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यही वजह है कि ये डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। फालसा आपके ब्लड शुगर के लेवल में होने वाले स्पाइक्स का कारण नहीं बनता और डायबिटीज को मैनेज करने का काम करता है।

शरीर को देता है कूलिंग

फालसा का एक और लाभ यह है कि इसका शरीर पर ठंडा प्रभाव होता है। ये शरीर को ठंडक प्रदान करने का काम करता है। फालसा के जूस को चिलचिलाती गर्मी में पिया जा सकता है। इससे आपको गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

जोड़ों के दर्द से राहत

फालसा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। फालसा कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। यही वजह है कि ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अपनी डाइट में फालसा को शामिल करने से जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है और गठिया जैसी गंभीर समस्या को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी देखें

स्किन के लिए अच्छा

फालसा एंथोसायनिन का एक अच्छा सोर्स है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट हैं। ये कोलेजन को बचाने में हेल्प करता है। कोलेजन में एंटीफंगल गुण होते हैं। यह आपकी स्किन को ताजा और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। आप इस फल से घर पर एक अच्छा फेस मास्क भी तैयार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *