कहीं आप भी डिप्रेशन में तो नहीं ? शरीर में दिख रहे ये लक्षण हैं इस बीमारी का संकेत

Medical Mike Desk : पिछले कुछ सालों से मानसिक बीमारियां काफी बढ़ रही हैं। लोगों का दिमाग भी बीमार हो रहा है, लेकिन अकसर देखा जाता है कि खराब मेंटल हेल्थ की ओर लोग ध्यान नहीं देते हैं। उन्हें डर लगता है कि उनकी इस मानसिक स्थिति को लोग पागलपन कहने लगेंगे। इस वजह से कई बार मेंटल हेल्थ डिजीज का इलाज भी नहीं हो पाता है। जिससे स्थिति बिगड़ने लगती है और व्यक्ति डिप्रेशन की अंतिम स्टेज में चला जाता है। जिससे लोग आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि डिप्रेशन एक खतरनाक मानसिक बीमारी है, जिसका समय पर इलाज जरूरी है। इसके लक्षण भी दिखने लग जाते हैं, लेकिन लोग इनकी ओर ध्यान नहीं देते हैं। कई लोग तो इस बीमारी को लेकर जागरूक ही नहीं है। ऐसे में ये जरूरी है कि अगर डिप्रेशन की समस्या हो रही है तो इसे लेकर ज्यादा सोचे नहीं और तुरंत मनोरोग विशेषज्ञों से मिलें।

शरीर में ये बदलाव डिप्रेशन का संकेत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर बताते हैं कि कई लोग ये मानते हैं कि डिप्रेशन सिर्फ उसी व्यक्ति को हो सकता है जिसे कोई ट्रामा हुआ है या फिर जीवन में कोई बड़ा दुखा है, जबकि एसा नहीं है। सभी सुख होने के बावजूद भी व्यक्ति भावनातमक रुप से कमजोर हो सकता है और डिप्रेशन का शिकार बन सकता है। ये परेशानी किसी को भी हो सकती है। इसके लक्षण भी लोगों में अलग-अलग ही होते हैं।

डिप्रेशन के शुरुआती लक्षण

किसी काम में पहले ही तरह मन न लगना। अकेला रहने की आदत बनना। पहले की तुलना में भूख का काम या ज्यादा हो जाना। अकसर चुप रहना। अपने दोस्तों या परिजनों से पहले की तरह न मिलना और न ही बात करना। दिमाग में अकसर गलत चीजें आना। घबराहट बने रहना। भविष्य के बारे में बुरे विचार आना।

यह भी देखें

क्या है इलाज

डॉक्टर कहते हैं कि डिप्रेशन के लक्षण दिखने पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। काउंसलिंग से ही 60 से 70 फीसदी समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि अपने दोस्तों और परिजनों के साथ समय गुजारें। दिमाग में बुरे विचार न लाएं और हमेशा खुश रहें। बिना वजह मेंटल स्ट्रेस न लें।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *