ये है जोड़ों के दर्द और सूजन का इलाज, बिना पैसे लगे पुराने से पुरानी समस्या भी हो जाएगी दूर

Medical Mike Desk : जोड़ों में दर्द की समस्या या स्टिफनेस की समस्या आज के समय में बहुत कॉमन हो गई है। यदि आप या घर में कोई भी इस समस्या से पीड़ित है तो आयुर्वेद का ये नुस्खा बिना पैसे खर्च किए ही आपको ठीक कर सकता है।

क्यों होती है जोड़ों के दर्द की समस्या

जॉइंट्स पेन, जोड़ों में सूजन, नसों में खिंचाव और मसल्स का स्टिफ हो जाना या गठिया की समस्या। ये सभी ऐसी परेशानियां हैं, जो किसी भी इंसान का चलना-फिरना मुश्किल कर देती हैं और कई बार तो पूरी तरह बंद भी कर देती हैं। इस तरह की दिक्कतें आमतौर पर आर्थराइटिस यानी गठिया के कारण एक उम्र के बाद ही हुआ करती थीं। सामान्य तौर पर 60 साल की उम्र के बाद लोगों को घुटनों में समस्या होती थी। लेकिन आज के समय में 30 साल के युवा भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। कारण है, लाइफस्टाइल और खान-पान में हुआ बदलाव या कोई अन्य बीमारी। साथ में लेजी लाइफस्टाइल एक बड़े कारण के रूप में युवाओं को जॉइंट्स संबंधी समस्याओं से बीमार बना रहा है।

जोड़ों के दर्द का घरेलू इलाज

कैस्टर ऑइल के बारे में आप जरूर जानते होंगे। कैस्टर के प्लांट की पत्तियां जोड़ों के दर्द की एक अचूक औषधि है। इसका लेप बनाकर लगाने से आपको जरूर आराम मिलेगा। इसका लेप बनाने के लिए आप अरंडी यानी कैस्टर के पत्तों को सेंधा नमक यानी पिंक सॉल्ट के साथ पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इसे हल्का गर्म कर लें। इसके बाद गुनगुने लेप को जोड़ों पर लगा लें। जब लेप सूख जाए या फिर 25 से 30 मिनट बाद इसे कपड़े से साफ कर दें।

यह भी देखें

कैसे मिलता है आराम?

अरंडी के पत्तों का पेस्ट सीधे तौर पर बड़ी आंत पर असर दिखाता है। ऐसा माना जाता है कि बड़ी आंत में वात की मात्रा बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होती है। नमक भी पेन किलर होता है और ये दोनों मिलकर एक बहु प्रभावी औषधि का रूप ले लेते हैं। यही कारण है कि इनका लेप लगाने से पुराने से पुराने जोड़ों के दर्द और सूजन में बहुत तेजी से आराम मिलता है। एरंड के प्लांट को आप घर में या गार्डन में ही लगा सकते हैं। बड़े गमले में इसका प्लांट लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *