सूखी और बेजान हड्डियों में जान भर देता है ये सूखा फल, Osteoporosis से होगा बचाव

Medical Mike Desk : हड्डियां शरीर को सहारा देती हैं और आपको चलने-फिरने में मदद करती हैं। हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखना बहुत जरूरी है। हड्डियां आपके दिल, दिमाग और दूसरे अंगों को चोट लगने से भी बचाती हैं। हड्डियों में किसी भी तरह की कमजोरी या नुकसान आपकी सेहत को भारी पड़ सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय क्या है?

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।

इन पोषक तत्वों की कमी से आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की खतरनाक बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में हड्डियां कमजोर और गलने लगती हैं जिससे आपको आसानी से चोट लग सकती है। अगर हड्डियों के लिए हेल्दी डाइट की बात की जाए, तो सूखा आलूबुखारा एक बढ़िया विकल्प है, जिसे आपको अपनी डाइट में किसी भी कीमत पर शामिल करना चाहिए।

हड्डियों को दीमक की तरह चाट लेता है ऑस्टियोपोरोसिस

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हड्डियों की ऐसी बीमारी है, जो किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती है। इसमें हड्डियां भंगुर या कमजोर हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होती है। मेनोपॉज के दौरान इसका खतरा ज्यादा होता है। इसमें बहुत आसानी से फ्रैक्चर हो जाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है सूखा आलूबुखारा

रिपोर्ट के अनुसार, नियमित रूप से सूखा आलूबुखारा के सेवन से आपको हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। अध्ययन के दौरान एक साल तक जिन लोगों को रोजाना सूखा आलूबुखारा खाने को दिया गया था, उनमें रीढ़ की हड्डी, घुटनों और कंधों की हड्डियों में बोन डेंसिटी में सुधार करने और हड्डियों की समस्याओं को धीरे-धीरे ठीक करने में मदद मिली थी।

हड्डियों को लिए क्यों फायदेमंद है सूखा आलूबुखारा

सूखा आलूबुखारा में पॉलीफेनोल यौगिक पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं। यह सूजन को कम करने और हड्डी को मजबूत करने का काम करते हैं। इसके अलावा इस सूखे फल में पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है।

कॉपर और मैग्नीशियम का भंडार है सूखा आलूबुखारा

सूखा आलूबुखारा कॉपर, मैग्नीशियम और विटामिन का भी बढ़िया स्रोत है और यह सभी तत्व मजबूत हड्डियों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ितों में हड्डियों के नुकसान को रोक सकता है।

यह भी देखें

यह भी हैं सूखा आलूबुखारा के फायदे

हड्डियों को स्वस्थ रखने के अलावा यह फल कई तरह से आपकी सेहत को लाभ पहुंचता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आपको उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेतों और लक्षणों को रोकने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, फाइबर होने की वजह से पेट की समस्याओं से निपटने, विटामिन बी और सी जैसे पोषक तत्व होने की वजह से बालों के झड़ने से रोकने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *