पोषक तत्वों की कमी होगी पूरी, इन बीमारियों में सप्लीमेंट्स हैं जरूरी

Medical Mike Desk : बदलते लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से इन दिनों लोगों में पोषक तत्वों की कमी का होना आम बात हो गई है। न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी कई बार किसी बड़ी बीमारी की वजह भी बन सकती है, इसके लिए जरूरी है कि आप हर दिन पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आप सप्लीमेंट्स का भी सेवन कर सकते हैं।

सप्लीमेंट्स क्यों हैं जरूरी?

कई बार हमारे भोजन हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को पूरा नहीं कर पाता है, जिसके लिए सप्लीमेंट्स की मदद ली जा सकती है। सप्लीमेंट्स की मदद से सभी जरूरी पोषक तत्वों को कमी को पूरा किया जा सकता है और कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी मदद मिलती है।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए करें प्रोबायोटिक्स

डाइजेशन सिस्टम को मजबूत रखने के लिए प्रीबायोटिक्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह अच्छे बैक्टीरिया में इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को कम करके डाइजेशन सिस्टम को हेलेदी रखता है। अगर आप डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो आप प्रीबायोटिक्स का सेवन कर सकते हैं।

मल्टीविटामिन और मिनरल्स

किसी भी व्यक्ति के शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। अगर आप अपने खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व नहीं दे पा रहे हैं तो आप मल्टीविटामिन और मिनरल्स सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। विटामिन A, B, C, D, E, K, मल्टीविटामिन और जरूरी मिनरल्स जैसे-पोटेशियम, जिंक, आयोडीन, कैल्शियम, आयरन, बीटा, कैरोटिन शरीर को एनर्जी देकर एक्टिव तरीके से काम करने में मदद करते हैं।

यह भी देखें

इम्यूनिटी के लिए

कोरोना महामारी के बाद से लोगों की इम्यूनिटी पर भी असर हुआ है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो इसके लिए आप बोटैनिकल कंपाउंड से बने सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। ये आपके शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेंगे। साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में भी मदद करेंगे। कई बार लोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए सप्लीमेंट्स का सेवन शुरू कर देते हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक होता है। आपके शरीर में कौन से पोषक तत्व की कमी है और उसे पूरा करने के लिए किस सप्लीमेंट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *