पुरुषों को जरूर करनी चाहिए ये एक्सरसाइज, स्टेमिना होगा बूस्ट

Medical Mike Desk : एक्सरसाइज करने से आप ना सिर्फ शरीर से फिट रहते हैं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। एक्सरसाइज हर इंसान के लिए फायदेमंद है, एक्सरसाइज करने से वेट कंट्रोल होता है हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है, सबसे बड़ी बात यह है कि एक्सरसाइज करने से दिन भर आपका मूड अच्छा रहता है और रिलैक्स फील होता है।वैसे तो पुरुषों और महिलाओं के लिए कई एक्सरसाइज एक जैसी होती हैं लेकिन कुछ खास एक्सरसाइज होती है जो सिर्फ पुरुषों के लिए ही होती है। ऐसे में आपको बताएंगे कि पुरुषों को फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

डेडलिफ्ट

डेडलिफ्ट पुरुषों के लिए बहुत ही जरूरी एक्सरसाइज है। लेकिन डेडलिफ्ट करने का आपको सही तरीका पता होना चाहिए। बता दें डेडलिफ्ट एक्सरसाइज करने से आपके मसल्स मजबूत होते हैं और इसे करने से खून में टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसलिए यह एक्सरसाइज पुरुषों के लिए बहुत जरूरी है।

बैक स्क्वाट

बैक स्क्वाट भी डेडलिफ्ट की तरह ही होता है लेकिन इसमें डंबल को उठाना नहीं होता है बल्कि डंबल को पीछे से शॉल्डर पर रखा जाता है और स्क्वाटस किया जाता है। इस एक्सरसाइज में आपकी पूरी बॉडी काम करती है। वहीं इस एक्सरसाइज को करने से पैर मजबूत होते हैं। इसलिए यह एक्सरसाइज पुरुषों को जरूर करनी चाहिए।

बेंच प्रेस

पूरी दुनिया में जितने भी लोग जिम जाते हैं वे बैंच प्रेस जरूर करते हैं इसमें एक बेंच पर लेटकर डंबल को उठाना पड़ता है। इसे करने से आपका सीना चौड़ा होता है और हाथों की मसल्स भी मजबूत होती हैं। इसलिए इस एक्सरसाइज को पुरुषों को जरूर करना चाहिए।

यह भी देखें

डंबल रोमानियाई डेडलिफ्ट

यह एक्सरसाइज पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इससे लोअर बैक बहु मजबूत होता है और आपकी स्टेमिना भी बढ़ती है। इसलिए इस एक्सरसाइज को पुरुषों को जरूर करना चाहिए।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *