शादी के बाद अक्सर होने वाली ये गलतियां महिलाओं को बना देती हैं ओवरवेट

Medical Mike Desk : भारत में शादी के बाद अधिकतर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। ये सवाल हमेशा बना रहता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? लाइफस्टाइल के चेंज होने से लेकर खानपान में कमी जैसी इन गलतियों को करके महिलाएं अपना वजन दोगुना कर लेती हैं। शादी के बाद ज्यादातर मामलों में महिलाओं को वजन बढ़ने की दिक्कत हो जाती है। इस सवाल का जवाब खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियां होती हैं। इन गलतियों के बारे में जिनमें सुधार लाना जरूरी है।

वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल में बदलाव है। शादी के बाद माहौल पूरी तरह से बदल जाता है और महिलाओं को नए घर के हिसाब से एडजस्ट करना पड़ता है। ऐसे में वेट गेन होना स्वाभाविक है। अधिकतर महिलाओं को रसोई का काम देखना पड़ता है। खाने बनाने के बाद अगर वह बच जाए तो ज्यादातर महिलाओं की कोशिश रहती है कि वह बर्बाद न हो। ऐसे में महिलाएं इस फूड को खाती हैं जो वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है।

यह भी देखें

शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाने पर महिलाएं फिटनेस को हल्के में लेती हैं। फिटनेस का ख्याल नहीं रखने या इसके प्रति लापरवाह होने के चलते वजन तेजी से बढ़ने लगता है। शादी के बाद हार्मोनल बदलाव आते हैं और ये इस कारण भी वजन ज्यादा बढ़ सकता है। वजन के बढ़ने की टेंशन भी इसे समस्या को और बढ़ाती है। महिलाएं योग, एक्सरसाइज या वॉक करके वजन को कंट्रोल में रख सकती हैं।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *