जिन मर्दों की पत्नी या गर्लफ्रेंड होती हैं हेल्दी, वे रहते हैं ज्यादा खुश

Medical Mike Desk : भले ही लड़कों को लंबी, दुबली लड़कियां पसंद आती होंगी लेकिन एक स्टडी में चौंकाने वाली बात सामने आई है। एक स्टडी में कर्वी लड़कियों के बारे में बताया गया है। उसमें कहा गया है कि कई मामलों में मोटी लड़कियां, दुबली लड़कियों से बेहतर होती हैं। रिसर्च बताती है कि वजनी लड़कियों के साथ शादी या प्रेम में पड़े मर्द ज्यादा खुश रहते हैं। नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको में ये स्टडी हुई जिसके अनुसार कर्वी, प्लस साइज महिलाओं के जीवनसाथी दुबली महिलाओं के साथियों से 10 गुना ज्यादा खुश रहते हैं।

मर्द दुबली, लंबी और फिट लड़कियों को ज्याखदा पसंद करते हैं, लेकिन एक रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इस शोध में पता चला है कि जो बॉयज मोटी लड़कियों के साथ रिलेशन में रहते हैं। वे दूसरों से ज्यादा खूश रहते हैं। ये अध्ययन नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिकों में किया गया। जिसमें ये बात सामने आई है कि वजनी या मोटी लड़कियों से शादी या प्यार करने वाले पुरुष ज्यादा खुश रहते हैं। ये अपने साथी पर जिम जाने और फिट रहने का दबाव नहीं डालती हैं। इस स्टडी में बताया गया है कि कर्वी, प्लस साइज महिलाओं के पार्टनर दुबली महिलाओं के पार्टनर से दस गुना ज्यादा मजे में रहते हैं। इसके अलावा मोटी लड़कियां अपने पार्टनर को जिम जाने और फिट रहने का दबाव भी नहीं बनाती हैं।

ऐसी महिलाएं खुद का भी वजन कम करने के बारे में नहीं सोचती हैं। इसके अलावा ये महिलाएं खाना भी खूब पसंद करती हैं। जो कपल्स एक-दूसरे के साथ मिलकर हंसते हैं, उनकी जिंदगी बढ़िया कटती है और ऐसे लोगों का रिश्ता भी टिकाऊ रहता है। मोटी महिलाओं से प्याय करने वाले पुरुष ज्यादा मुस्कुराते रहते हैं और अपनी लाइफ में उनका रवैया बहुत ही सकारात्मक होता है। कर्वी महिलाएं छोटे-छोटे गिफ्ट्स से प्रसन्न हो जाती हैं। स्टडी में बताया गया है कि मोटी लड़कियां ज्यादा खुशदिल रहती हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर ज्यादा उम्दा होता है। वे सामने खुलकर अपनी बातें रखती हैं। खुद को एक्सप्रेस करना उनके लिए ज्यादा आसान रहता है। कर्वी लड़कियों को खाना पकाने में भी दिलचस्पी होती है और वे बहुत ही स्वालदिष्ट खाना बनाती हैं।

Note :- इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *