क्या आप चबाते हैं पान का पत्ता? फायदे के साथ नुकसान भी जान लीजिए

Medical Mike Desk : पान खाने का रिवाज राजा महाराजा के टाइम से चला आ रहा है। आज भी कई लोग पान खाना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादातर पान सिर्फ शौक के तौर पर खाते हैं। आज हम आपको पान के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे। खाना खाने के बाद पान के पत्तों का पेस्ट चबाने से न आंतों की सेहत बढ़ जाती है। इसके अलावा सांसों की दुर्गंध और मुंह की दुर्गंध को भी दूर करता है। अगर कोई दांतों के दर्द, मसूड़ों में दर्द या सूजन की समस्या से परेशान हैं तो उसमें भी राहत मिलती है। इसके अलावा मुंह के संक्रमण की रोकथाम करने में भी फायदेमंद रहता है।

पान भी कैफीन और तंबाकू की तरह होता है। जो उत्तेजक प्रभाव पैदा कर सकता है। इससे मसूड़ों, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। इसका ज्यादा सेवन करने से लार में भी बढ़ोतरी होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। एक दिन में एक पान खाने से बॉडी के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर करने में मदद मिलती है। जिससे पेट के सामान्य पीएच लेवल को सही किया जा सकता है। ये भूख भी बढ़ाता है।

यह भी देखें

पान के पत्ते थायरॉयड के लिए उत्तेजक और निरोधात्मक दोनों हो सकते हैं। खासकर पुरुषों में T3 पीढ़ी और लिपिड पेरोक्सीडेशन के आधार पर। पान के पत्ते में औषधीय गुण होते हैं। ब्लड शुगर के इलाज के लिए भी इसका इस्ते माल किया जाता है। पान के पत्ते रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इस तरह शुगर का इलाज किया जा सकता है। पान के पत्तों में एंटीकैंसर, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीडायबिटिक गुण रहते हैं। आयुर्वेदिक ग्रंथों और कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में भी बताया गया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में इससे मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *