जितने खूबसूरत उतने ही जहरीले हैं ये पौधे, घर-ऑफिस में रखने की न करें गलती वरना जा सकती है जान

Medical Mike Desk : पेड़-पौधे वातावरण को सुरक्षित रखने के साथ पॉजिटिविटी लाते हैं, इसलिए जीवन के लिए ये काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए लोग अपने घरों से लेकर ऑफिस तक में तरह-तरह के प्लांट्स लगाते हैं, इनकी हरियाली और सुंदरता देख कर आंखों को एक तरह के सुकून का अहसास होता है। साथ ही ये हमें ताजी और साफ हवा देने के साथ कई अन्य फायदे भी पहुंचे हैं। इनमें से कोई पौधा हमे फल देता है तो किसी पौधे से सब्जीय मिलती है।

हालांकि, सभी प्लांट्स हमें फायदा ही पहुंचाएं, ये जरूरी नहीं है। कई ऐसे पौधे भी होते हैं, जो जहरीले और जानलेवा होते हैं। अगर गलती से इनके संपर्क में आ गए या सेवन कर लिया तो हेल्थल को नुकसान पहुंच सकते हैं, यहां तक कि कुछ पौधों से मौत भी हो सकती है। इसलिए घर या ऑफिस में कोई पौधा लगाने से पहले उसके बारे में थोड़ा रिसर्च जरूर कर लें।

व्हाेइट स्नेकरूट

व्हावइट स्नेकरूट को बेहद जहरीला माना जाता है। इस पौधे में छोटे-छोटे सफेद फूल होते हैं। NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें एक जहरीला अल्कोहल ट्रेमैटोल पाया जाता है। इसके किसी भी तरह के सेवन से इंसान के शरीर में जहर फैल जाता है।

ओलिएंडर प्लांट

ओलिएंडर प्लांट को कनेरा के नाम से जाना जाता है। इस पौधे में जानलेवा कार्डियेक ग्लायकोसाइड्स पाया जाता है, जिसके सेवन से उल्टी, चक्कर, लूज मोशन के साथ कोमा में जाने का खतरा रहता है। वहीं, इसकी पत्ती के स्पर्श से शरीर में खुजली होने लगती है। इसके फूल के रस से बना शहद भी इंसान को बीमार कर सकता है।

रोजरी पी

यह पौधा ज्याादातर जंगल में पाया जाता है। NCBI की एक स्टडी के अनुसार, देखने में बेहद सुंदर इसके बीच में एब्रिन पाया जाता है, जो एक घातक राइबोसोम अवरोधक प्रोटीन है। इसका इस्तेामाल जूलरी और प्रार्थना के लिए इस्तेमाल होने वाली माला में होता है। इसे चबाने और खुरचना जानलेवा हो सकता है।

अरंडी

अरंडी का बीज काफी जहरीला होता है, इसमें से कैस्टर ऑइल निकाला जाता है। यह भारत के कई हिस्सोंी में पाया जाता है। यह एक जंगली पौधा है और कहीं भी उग सकता है। यह इतना जहरीला होता है कि इसके कुछ बीच के सेवन से इंसान की मौत हो सकती है।

टैक्सस बैक्कटा

टैक्सस बैक्कटा नाम का यह पेड़ यूरोप, अफ्रीका और एशिया जैसे सभी क्षेत्र में पाया जाता है। इस पर लाल रंग का बेहद खूबसूरत फल लगता है। यह पौधा देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक है। इसके बीज के अलावा पूरे पौधे में ‘टैक्सीन’ नाम का जहर पाया जाता है।

यह भी देखें

डेडली नाइटशेड

यह पौधा भी बेहद खतरनाक होता है। इसके डंठल, पत्तियों, बेरीज और जड़ों जैसी सभी जगह पर ट्रोपाइन और स्कोपोलमाइन मौजूद होता है। इसके सेवन से शरीर और यहां तक कि दिल की अनैच्छिक मांसपेशियां स्थिल पड़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *